Breaking NewsCrime NewsUttar Pradesh

जमीन विवाद ने ली खतरनाक रूप—बाराबंकी में देवर ने भाभी पर चाकू से किया बेरहम हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बाराबंकी/फतेहपुर: नूर मोहम्मद अल्वी 

बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इज्जतपुर गांव में गुरुवार को बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां सगे देवर अनिल ने अपनी 40 वर्षीय भाभी मनोकामनी पर चाकू से लगातार वार करते हुए जान लेने की कोशिश की। घटना इतनी अचानक और भयावह थी कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

घटना के बाद गंभीर रूप से घायल मनोकामनी को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। बताया जाता है कि उनके चेहरे पर कई गहरे घाव और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं।

हमले की वजह पारिवारिक जमीन विवाद बताई जा रही है। घटना के बाद आरोपी देवर अनिल मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार दबिश दे रही है ताकि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

ग्रामीणों के अनुसार, परिवार में जमीन बंटवारे को लेकर लंबे समय से तनाव चल रहा था, जो आखिरकार इस खौफनाक वारदात में बदल गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button