Breaking NewsKannadPolitics

कन्नड़ के सिद्दीकी चौक में शिवसेना की चुनावी सभा को मिला उत्साहपूर्ण प्रतिसाद

कन्नड़/अशरफ़ अली 

नगरपरिषद चुनाव 2025 के लिए शिवसेना की प्रचार मोहिम को गति देतें हुए आज कन्नड़ के सिद्दीकी चौक में आयोजित प्रचार सभा को नागरिकों ने उत्साहपूर्ण प्रतिसाद दिया। यह सभा नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार सौ. अनीता काकासाहेब कवडे और सभी नगरसेवक पद के उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित की गई थी।

सभा के दौरान सभी उम्मीदवारों ने अपने-अपने प्रभागों के साथ-साथ संपूर्ण कन्नड़ शहर के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी नागरिकों के समोर रखी। शहर के पानीपुरवठा, स्वच्छता, सड़क व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, आरोग्य सुविधाएं और समाज कल्याण योजनाओं को लेकर अपनी भविष्य की योजना स्पष्ट की।

उपस्थित नागरिकों और मतदारों ने उम्मीदवारों के प्रति पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए सभा में जोशपूर्ण सहभाग दिखाया। इस अवसर पर शिवसेना के सभी उम्मीदवारों ने प्रभाग में घर-घर जाकर नागरिकों की समस्याएं सुनने और उन्हें तुरंत समाधान करने का संकल्प व्यासपीठावरून व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button