कन्नड़ नगरपरिषद चुनाव की तैयारियाँ पूरी, अधिकारी ने दी विस्तृत जानकारी

कन्नड़/अशरफ़ अली
कन्नड़ शहर में आगामी नगरपरिषद चुनावों की सभी तैयारियाँ पूरी हो चुकी हैं। यह जानकारी चुनाव निर्णय अधिकारी एकनाथ बंगाले ने शनिवार दोपहर 3 बजे उपविभागीय अधिकारी कार्यालय में आयोजित पत्रकार परिषद में दी। इस दौरान सहायक चुनाव अधिकारी व मुख्याधिकारी रविंद्र लांडे, नगरपरिषद कार्यालय अधीक्षक प्रशांत देशपांडे सहित कई पत्रकार उपस्थित थे।
चुनाव अधिकारी बंगाले ने बताया कि शहर में कुल 43 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों का उन्होंने स्वयं निरीक्षण किया है। मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक केंद्र पर एक बीएलओ नियुक्त किया गया है। हर केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
अपंग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई गई हैं। शिवाजी विद्यालय में ईवीएम मशीनों के लिए स्ट्रॉन्ग रूम की व्यवस्था की गई है।
मतगणना बुधवार, 3 दिसंबर की सुबह शिवाजी महाविद्यालय में की जाएगी। 12 प्रभागों के लिए 12 टेबल स्थापित की जाएंगी। पत्रकार परिषद में चुनाव अधिकारी बंगाले ने पूरी प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी व मुख्याधिकारी रविंद्र लांडे, प्रशांत देशपांडे, बाजीराव थोरात, शिवा निकम, प्रेम शेजवळ, अलका दौंड, प्रतीक्षा शेजवळ समेत कई पत्रकार मौजूद थे।
