विश्व दिव्यांग दिवस पर जालना में विशेष सम्मान समारोह — मनपा, जिला प्रशासन व लायंस क्लब का संयुक्त आयोजन

जालना/कादरी हुसैन
विश्व दिव्यांग दिवस (3 दिसंबर 2025) के अवसर पर जालना शहर में जिला अधिकारी कार्यालय, जालना महानगरपालिका और लायंस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिव्यांग भाई–बहनों के सम्मान, जागरूकता और अधिकारों को केंद्र में रखकर कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने उत्साहपूर्ण सहभाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ:
• जिला अधिकारी तथा जालना मनपा की आयुक्त एवं प्रशासक मा. श्रीमती आशिमा मित्तल ने सभी दिव्यांग प्रतिभागियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कर उनका मनोबल बढ़ाया।
• मनपा की ओर से दिव्यांग नागरिकों को उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं, सुविधाओं और लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
• निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, नेत्र जांच तथा परामर्श शिविर का आयोजन कर नागरिकों को आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
• दिव्यांग प्रतिभागियों ने सांस्कृतिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सार्थक बनाया।
इस दौरान अतिरिक्त आयुक्त अरुण गिराम, उपायुक्त श्रीमती गायकवाड, सभी सहायक आयुक्त, मनपा अधिकारी एवं लायंस क्लब के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
