जालना में गरीबशाह बाबा कब्रस्तान सुरक्षा दीवार विवाद — कादराबाद दरगाह कमेटी की शिकायत से स्थानीय समाज में नाराज़गी, वक्फ़ बोर्ड से जांच की मांग

जालना/कादरी हुसैन
जालना के गरीबशाह बाजार स्थित गरीबशाह बाबा कब्रस्तान में सुरक्षा दीवार निर्माण को लेकर नया विवाद सामने आया है। कादराबाद दरगाह कमेटी ने महानगरपालिका में शिकायत दर्ज कर दावा किया है कि दीवार निर्माण उनके अनुमति और मंजूरी के बिना किया जा रहा है। इस शिकायत के बाद स्थानीय मुस्लिम समाज में नाराज़गी और तनाव का माहौल पैदा हो गया है।
कमेटी का आरोप है कि दीवार के आसपास लगे कुछ दुकानें और ठेलियाँ हटाई जाएँ, और कुछ व्यक्तियों ने डबर-फत्तर गाड़ियों के जरिए निर्माण कार्य शुरू किया है। वहीं, स्थानीय नागरिक और सामाजिक संगठन इसे जरूरी और पवित्र कार्य मान रहे हैं। उनका कहना है कि कब्रस्तान की जमीन लंबे समय से अतिक्रमण के खतरे में है और सुरक्षा दीवार बनना अत्यंत आवश्यक है।
स्थानीय लोगों ने कहा—
“कब्रस्तान कमेटी सुरक्षा दीवार बनाकर नेक काम कर रही है। कादराबाद दरगाह कमेटी का विरोध अतिक्रमण करने वालों के पक्ष में दिखाई देता है।”
इस विवाद ने महाराष्ट्र स्टेट वक्फ़ मंडल से तत्काल जांच की मांग तेज कर दी है। नागरिकों का कहना है कि वक्फ़ बोर्ड को हस्तक्षेप कर कमेटी के जिम्मेदारों पर कार्रवाई करनी चाहिए और यदि आवश्यक हुआ तो कादराबाद दरगाह कमेटी की भूमिका पर भी विचार किया जाना चाहिए।
हालांकि विवाद जारी है, अधिकांश स्थानीय नागरिक सुरक्षा दीवार निर्माण को समय की आवश्यकता मान रहे हैं। उनका कहना है कि यह कदम कब्रस्तान की हदबंदी स्पष्ट करेगा, अतिक्रमण को रोकेगा और पवित्र स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
अब सभी की नजर वक्फ़ बोर्ड की कार्रवाई और अंतिम निर्णय पर टिकी हुई है।
