“NH-752(1) जालना–औरंगाबाद मार्ग पर बड़ी कार्रवाई: अवैध रूप से तोड़े गए 23 डिवाइडर कट बंद, पुलिस ने की नोटिस जारी”

जालना/कादरी हुसैन
जालना से औरंगाबाद तक राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक NH-752(1) पर नूर हॉस्पिटल से ग्रेडर टी-पॉइंट तक कई पेट्रोल पंप, होटल, ढाबों एवं व्यावसायिक स्थापनाओं ने आवाजाही की सुविधा के लिए डिवाइडर को अवैध रूप से तोड़ दिया था। इन अनधिकृत कट्स के कारण इस मार्ग पर लगातार गंभीर सड़क दुर्घटनाएँ बढ़ रही थीं।

इन्हीं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु विश्व बैंक परियोजना विभाग, औरंगाबाद के कार्यकारी अभियंता ने आज दिनांक 05/12/2025 को पुलिस सुरक्षा के साथ विशेष कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान दुर्घटना-प्रवण स्थानों पर सुरक्षा उपाय लागू किए गए तथा अवैध रूप से तोड़े गए कुल 23 डिवाइडर कट्स को पुनः बंद कर डिवाइडर की मूल स्थिति बहाल की गई।

पुलिस का नोटिस – भविष्य में कट किया तो होगी FIR
पुलिस विभाग ने नूर हॉस्पिटल से ग्रेडर टी-पॉइंट तक के सभी पेट्रोल पंप, होटल, ढाबा एवं अन्य स्थापनाओं के संचालकों को स्पष्ट नोटिस दिया है कि भविष्य में डिवाइडर को तोड़ने या नुकसान पहुँचाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
जालना जिला पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर में अनधिकृत कटिंग जानलेवा साबित होती है, इसलिए कोई भी प्रतिष्ठान अपनी सुविधा के लिए इसे नुकसान न पहुँचाए। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।
NH-752(1) पर जालना–नूर हॉस्पिटल–बदनापूर के बीच पुनर्स्थापित 23 डिवाइडर कट्स की सूची
- धोरात चौक (डांडा) – महाराष्ट्र ऑटो गैरेज सामने (01)
- महामार्ग पुलिस चौकी एवं HP पेट्रोल पंप सामने (02)
- जियो पेट्रोल पंप सामने (01)
- एकता होटल सामने (01)
- इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप सामने (01)
- होटल राज बार एंड रेस्टोरेंट सामने (01)
- अमर होटल एंड रेस्टोरेंट सामने (01)
- HP सारथी पेट्रोल पंप सामने (02)
- मयूर बियर बार एंड रेस्टोरेंट सामने (01)
- भारत पेट्रोल पंप सामने (01)
- माऊली हॉस्पिटल, सेलगांव सामने (01)
- बालाजी मेडिकल, सेलगांव सामने (01)
- HP निरंकारी पेट्रोल पंप सामने (01)
- होटल एकांत सामने (01)
- नंदनी स्क्रैप शॉप, बदनापूर सामने (01)
- बौद्ध विहार, बदनापूर सामने (01)
- रेणुकादेवी नागरी सहकारी बैंक, बदनापूर सामने (01)
- महानुभाव आश्रम, बदनापूर सामने (01)
- भारत पेट्रोल पंप सामने (01)
- लोकसेवा होटल सामने (01)
- आकाश होटल सामने (01)
- माऊली ऑटो एवं HP भूषण पेट्रोल पंप सामने (01)
- आप्पा स्पेशल कंदुरी होटल व योगायोग होटल सामने (01)
NH-752(1) मार्ग पर यह कार्रवाई दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात को सुरक्षित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
