मुंबई में दरिंदगी: 16 वर्षीय लड़के ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, ‘सेक्स की गोली खाई थी… कुछ समझ नहीं आया’ — आरोपी का चौंकाने वाला बयान

मुंबई/प्रतिनिधि
मुंबई: शहर के कांदिवली पश्चिम स्थित लालजी पाड़ा इलाके से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक 16 साल के किशोर ने महज़ 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी की। इस जघन्य कृत्य से पूरे इलाके में ग़ुस्से की लहर है और लोग आरोपी को फ़ांसी देने की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी आरोपी किशोर ने उसे मीठी बातों में फंसाकर अपने घर बुला लिया। वहाँ उसने मासूम के साथ शर्मनाक हरकत की। इस दौरान जब मोहल्ले वालों को शक हुआ और उन्होंने देखा, तो बच्ची के प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था। तुरंत उसे पास के शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर उसकी हालत को लगातार मॉनिटर कर रहे हैं।
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने जो कहा, उसने सबको हैरान कर दिया। आरोपी का वीडियो सामने आया है जिसमें वह कहता है— “मैंने एक गोली खाई थी, दिमाग भारी हो गया, कुछ समझ नहीं आया… और ये सब हो गया।
”फिलहाल कांदिवली पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। वहीं, स्थानीय लोग आक्रोशित हैं और सड़कों पर उतरकर आरोपी को तुरंत फांसी देने की मांग कर रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि “ऐसे दरिंदों को कठोर से कठोर सज़ा मिलनी चाहिए ताकि समाज में डर कायम हो।”
