कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया

बाराबंकी/नूर मोहम्मद अल्वी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी का जन्मदिन जिले में धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। सांसद आवास ओबरी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन और कई वरिष्ठ नेताओं ने शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने कहा कि सोनिया गांधी त्याग, सेवा और तपस्या की प्रतीक हैं। उन्होंने 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराकर भारतीय राजनीति में नैतिकता और महान मूल्यों की मिसाल पेश की। आज भी वह कांग्रेस पार्टी के लिए प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक और सलाहकार की भूमिका निभा रही हैं।

जन्मदिन के मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन के नेतृत्व में एक कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल जिला अस्पताल पहुँचा, जहाँ मरीजों को फल वितरित किए गए और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस अवसर पर सोनिया गांधी की दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की भी प्रार्थना की गई।
प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद मोहसिन, प्रवक्ता के.सी. श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, एडवोकेट वीरेन्द्र यादव, इरफान कुरैशी, रामहरख रावत, मोहम्मद सुहेल अहमद, सना चौधरी, विजय पाल गौतम, देवेन्द्र सिंह मोनू, अजीत वर्मा, प्रशांत सिंह, मोहम्मद जिशान, अजय रावत, गोपी कनौजिया, जयंत गौतम, तरुण चावला, राजेन्द्र गौतम, रामविलास गौतम, उमेश गौतम, सपा विधानसभा अध्यक्ष सुरेश यादव, श्रीकांत मिश्रा, तस्लीमन खान और बब्लू गौतम सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
