Breaking NewsKannad

कन्नड़ के शिवनगर में अवैध नायलॉन मांजा बिक्री का भंडाफोड़; 7,640 रुपये का मांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

कन्नड़/अशरफ़ अली 

कन्नड़ शहर के शिवनगर क्षेत्र में एक घर के सामने स्थित खाली मैदान में प्रतिबंधित नायलॉन मांजा बेचे जाने की जानकारी स्थानीय गुन्हे शाखा को मिली थी। जानकारी सही पाते हुए पुलिस ने 10 तारीख की शाम मौके पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की।

छापेमारी में पुलिस ने कुल 7,640 रुपये मूल्य का अवैध नायलॉन मांजा जप्त किया है। इस संबंध में शहर पुलिस थाने में शेख नासेर शेख कबीर (निवासी – शिवनगर) के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।

प्रतिबंधित मांजे की बिक्री पर पुलिस की यह त्वरित कार्रवाई पतंगबाजी के मौसम में होने वाले हादसों को रोकने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button