Breaking NewsJalna

प्राकृतिक अनुदान घोटाले में 1.30 करोड़ रुपये गबन करने वाला तलाठी प्रवीण सिंगारे आर्थिक गुन्हे शाखा के हत्थे चढ़ा; अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार

जालना/कादरी हुसैन

जालना जिले की अंबड और घनसावंगी तहसीलों में प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए शासन द्वारा जारी किए गए अनुदान में बड़े स्तर पर हुए भ्रष्टाचार का जाल एक-एक कर खुलता जा रहा है। इसी घोटाले में 1.30 करोड़ रुपये के गबन का प्रमुख आरोपी तलाठी प्रवीण भाऊसाहेब सिंगारे को आर्थिक गुन्हे शाखा जालना ने धाराशिव जिले से गिरफ्तार किया है।

कैसे हुआ था करोड़ों का गबन?
अंबड और घनसावंगी क्षेत्रों में प्राकृतिक आपदा से किसानों की फसलें नष्ट हुई थीं, जिसके लिए शासन ने 4 अलग-अलग GR जारी कर अनुदान मंजूर किया था। सूची अपलोड करने का काम देख रहे कुछ अधिकारी-कर्मचारियों ने बड़े पैमाने पर फर्जी नाम (जिनके नाम पर जमीन ही नहीं) अपलोड किए। इन फर्जी लाभार्थियों के नाम पर आए सरकारी अनुदान की राशि बाद में उनसे वापस लेकर गबन करने की शिकायतें सामने आईं।

इन शिकायतों के आधार पर तत्कालीन जिल्हाधिकारी ने जांच समिति गठित की। समिति की रिपोर्ट में कुल 240 गांवों में ₹24,90,77,811/- की सरकारी रकम के अपहरण का चौंकाने वाला निष्कर्ष सामने आया। इसके आधार पर पुलिस स्टेशन अंबड में गु.र.क्र. 453/2025 विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

मुख्य आरोपी प्रवीण सिंगारे चार महीने से फरार
तलाठी प्रवीण सिंगारे (उम्र 36 वर्ष, निवासी पारा, तहसील वाशी, जिला धाराशिव) पिछले चार महीनों से बार-बार मोबाइल और ठिकाने बदलकर पुलिस से बचता रहा। गिरफ्तारी से पहले उसने लगातार जमानत हासिल करने की भी कोशिशें कीं, लेकिन आखिरकार आर्थिक गुन्हे शाखा ने उसे जिला धाराशिव में घेराबंदी कर पकड़ लिया।

अब तक 11 आरोपी गिरफ्तार; बाकी फरार आरोपियों की खोज जारी
इस प्रकरण में पुलिस पहले ही 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। सिंगारे की गिरफ्तारी के साथ कुल गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 11 हो गई है। आर्थिक गुन्हे शाखा बाकी फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

सफल कार्रवाई को निर्देश व मार्गदर्शन
– मा. श्री अजय कुमार बंसल, पुलिस अधीक्षक जालना
– श्री आयुष नोपाणी, अपर पुलिस अधीक्षक जालना
– श्री सिद्धार्थ माने, प्रभारी पुलिस उपअधीक्षक, आर्थिक गुन्हे शाखा जालना

कार्रवाई करने वाली टीम
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक: श्री मिथुन घुगे
पुलिस अमलदार: गोकुलसिंह कायटे, समाधान तेलंग्रे, किरण चव्हाण, अंबादास साबळे, गजानन भोसले, सागर बावीस्कर, दत्ता वाघुंडे, विष्णु कोरडे, ज्ञानेश्वर खुने, रविंद्र गायकवाड, शुभम तळेकर, श्रेयस वाघमारे
चालक: पाठक मेजर
महिला अमलदार: जया निकम, निमा घनघाव, मंदा नाटकर

आर्थिक गुन्हे शाखा की यह कार्रवाई जालना जिले में हुए करोड़ों के इस अनुदान घोटाले की जांच को और मजबूती प्रदान करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button