धाड: धामणगांव शिवार में नाकाबंदी के दौरान अवैध देशी शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार

धाड/आबिद लाला
धाड पुलिस स्टेशन की टीम ने नाकाबंदी के दौरान अवैध देशी शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 13 दिसंबर 2025 को सुबह 11:40 बजे से 12:10 बजे के बीच धामणगांव शिवार में हाटेल नदी किनारा के पास में की गई।
इस मामले में फरियादी पुलिस हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण अशोक चव्हाण, बैन नंबर 2042, पोस्टे धाड मोन हैं। गिरफ्तार आरोपी का नाम संतोष दगडुबा सुराशे (उम्र 39 वर्ष), निवासी धामणगांव, तालुका व जिला बुलढाणा बताया गया है।
पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर पंचों की मौजूदगी में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से अवैध शराब और अन्य सामग्री बरामद की गई। जब्त किए गए माल में देशी शराब सखू संत्रा टैंगो कंपनी की 90 एमएल की 50 प्लास्टिक बोतलें, जिसकी कीमत 2,000 रुपये है, कोकण देशी शराब संत्रा 999 कंपनी की 90 एमएल की 45 प्लास्टिक बोतलें, जिसकी कीमत 1,800 रुपये है, एक काली बैग जिसकी अनुमानित कीमत 100 रुपये है, तथा हीरो कंपनी की काले रंग की एक्सट्रीम मोटरसाइकिल क्रमांक MH-28-BY-5785, पुरानी व उपयोग में लाई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 70,000 रुपये है, शामिल हैं। इस तरह कुल 73,900 रुपये का प्रोहीबिशन (अवैध) माल जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई थाना प्रभारी प्रताप भोस के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में सहायक पुलिस उपनिरीक्षक प्रभाकर लोखंडे, पुलिस हेड कांस्टेबल श्रीकृष्ण चव्हाण और पुलिस कांस्टेबल सतीश जाधव शामिल थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
