महाराष्ट्र राज्य विद्युत तकनीकी कामगार संघटना का 28वां स्थापना दिवस, सार्वजनिक प्रवेश कार्यक्रम आयोजित

कन्नड़/अशरफ़ अली
महाराष्ट्र राज्य विद्युत तकनीकी कामगार संघटना का 28वां स्थापना दिवस गुरुवार, 11 दिसंबर 2025 को वैजापुर उपविभाग क्रमांक 1 में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की ओर से सार्वजनिक प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान औरंगाबाद परिमंडल के उपाध्यक्ष फारूक भाई शेख की उपस्थिति में संगठन के सूचना फलक पर पुष्पहार अर्पित कर स्थापना दिवस मनाया गया। इसी मौके पर संगठन की कार्यप्रणाली और नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए नए विद्युत सहायकों ने संगठन में प्रवेश किया।
संगठन में प्रवेश करने वाले नए सदस्यों में सागर माळी, आकाश भोरकडे, शुभम जैतमल और बापू बागुल शामिल हैं। उपाध्यक्ष फारूक भाई शेख ने सभी का स्वागत करते हुए उन्हें महाराष्ट्र राज्य विद्युत तकनीकी कामगार संघटना में विधिवत प्रवेश दिलाया।
इस अवसर पर मराठवाड़ा प्रादेशिक संगठन सचिव समद शेख, कन्नड विभागीय सचिव प्रमोद त्रिभुवन, कन्नड विभागीय उपाध्यक्ष अनिल त्रिभुवन, महिला प्रतिनिधि श्रीमती शकुंतला साळुंके सहित संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर कन्नड डिविजन सचिव प्रमोद त्रिभुवन ने संगठन की एकता और मजबूती पर जोर देते हुए सभी सदस्यों से मिलकर कर्मचारियों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।
