चंदनजीरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी जिल्हाधिकारी व आयुक्त के आदेशानुसार महानगरपालिका की सख्त कार्रवाई

जालना/कादरी हुसैन
जालना मा. जिल्हाधिकारी तथा आयुक्त मैडम के आदेशानुसार, अतिरिक्त आयुक्त अर्जुन गिराम साहेब, उपायुक्त नंदा गायकवाड़ मैडम, उपायुक्त अर्पण जाधव मैडम एवं सहायक आयुक्त सुप्रिया चव्हाण मैडम के मार्गदर्शन में दिनांक 15/11/2025 को चंदनजीरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई।
पूर्व में हटाए गए अतिक्रमण के दौरान की गई माप-जोख को कुछ नागरिकों द्वारा तोड़ दिया गया था, जिससे कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। आज अभियंता सैयद साउथ साहेब एवं अन्य अभियंताओं द्वारा पुनः माप-जोख कराए जाने के बाद शेष बचे अतिक्रमणों को हटाया गया।
समय की कमी के कारण पांच इमारतों से संबंधित शेष अतिक्रमण आज नहीं हटाए जा सके, जिन्हें कल हटाया जाएगा।
इस कार्रवाई में बी.सी. राठोड (अतिक्रमण निर्मूलन पथक प्रमुख), शामसन कसबे (अतिक्रमण निर्मूलन पथक प्रमुख) सहित सभी स्वच्छता निरीक्षकों के अधीन सफाई कर्मचारी एवं महिला मजदूर उपस्थित रहे। नगर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।
