Breaking NewsJalna

जालना जिला पुलिस द्वारा आयोजित भव्य महाराष्ट्र स्तरीय रील्स प्रतियोगिता–2025 सफलतापूर्वक संपन्न

जालना/कादरी हुसैन

मा.श्री अजयकुमार बंसल, पुलिस अधीक्षक जालना तथा माननीय श्री आयुष नोपाणी, अपर पुलिस अधीक्षक जालना के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र स्तरीय भव्य रील्स प्रतियोगिता–2025 का आयोजन किया गया था। आज दिनांक 15/12/2025 को उक्त रील्स का प्रस्तुतिकरण एवं पुरस्कार वितरण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

वर्तमान समय में सोशल मीडिया और विशेष रूप से इंस्टाग्राम रील्स केवल मनोरंजन का माध्यम न होकर जनजागृति का एक प्रभावी मंच बन चुका है। इसी उद्देश्य से दिनांक 27/09/2025 से जालना जिला पुलिस द्वारा महाराष्ट्र स्तरीय भव्य रील्स प्रतियोगिता–2025 के अंतर्गत निम्न दो विषयों पर रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आवाहन किया गया था

1. नशीले पदार्थ एवं अन्य व्यसनों के दुष्परिणाम

2. महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण

 

पूरे महाराष्ट्र से इस प्रतियोगिता में भारी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभाग दर्ज किया तथा बड़ी संख्या में रील्स प्राप्त हुईं। इनमें से चार रील्स का चयन किया गया। पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार है—

सबसे अधिक लाइक (प्रथम स्थान): दिलीप एकनाथ चव्हाण

सबसे अधिक लाइक (द्वितीय स्थान): अमोल जगधणे

सर्वश्रेष्ठ रील – नशीले पदार्थ एवं अन्य व्यसनों के दुष्परिणाम (प्रथम स्थान): तुकाराम बाबासाहेब पिठोरे उर्फ साहिल पाटील

सर्वश्रेष्ठ रील – महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण: पंकज आठवले

बाल कलाकार पुरस्कार: आदिराज घनघाव

इस अवसर पर माननीय श्री अजयकुमार बंसल, पुलिस अधीक्षक जालना; माननीय श्री आयुष नोपाणी, अपर पुलिस अधीक्षक जालना; माननीय श्री अनंत कुलकर्णी, पुलिस उप अधीक्षक जालना; माननीय श्री रविंद्र निकाळजे, पुलिस उप अधीक्षक (गृह); माननीय श्री प्रताप इंगळे, पुलिस निरीक्षक; माननीय श्री बंडू नागरे, पुलिस निरीक्षक (वायरलेस विभाग) सहित सभी रील्स स्टार एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

इस रील्स प्रतियोगिता के लिए परीक्षक के रूप में पुलिस निरीक्षक गुणाजी शिंदे, साइबर; पुलिस निरीक्षक बंडू नागरे, वायरलेस; सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन इंगेवाड (एटीसी); सहायक पुलिस निरीक्षक साजिद अहमद; पुलिस अंमलदार वाचक; महिला सहायक पुलिस निरीक्षक आरती जाधव; महिला पुलिस अंमलदार पूनम भट्ट; पुलिस अंमलदार निरंजन चव्हाण; पुलिस अंमलदार गजानन आहेर; महिला पुलिस अंमलदार पूजा जाधव तथा पुलिस अंमलदार संजय सोनवणे ने अपनी भूमिका निभाई।

कार्यक्रम का प्रस्तावना महिला सहायक पुलिस निरीक्षक आरती जाधव ने किया, आभार सहायक पुलिस निरीक्षक सचिन इंगेवाड ने व्यक्त किए तथा सूत्रसंचालन संजय सोनवणे ने किया। मा. पुलिस अधीक्षक श्री अजयकुमार बंसल सर ने सभी रील्स प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दीं एवं भविष्य में भी जनजागृति के लिए जालना पुलिस को इसी प्रकार सहयोग करने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button