Breaking NewsKannad

कन्नड में अवैध नायलॉन मांजा से गंभीर हादसा, एक युवक की चार उंगलियां कटीं

कन्नड़/अशरफ़ अली 

कन्नड शहर में नायलॉन मांजा की अवैध बिक्री और उसके खतरनाक परिणाम एक बार फिर सामने आए हैं। 10 दिसंबर को पुलिस ने 7,640 रुपये कीमत का अवैध नायलॉन मांजा जब्त कर शिवनगर, कन्नड निवासी शेख नासीर शेख कबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस कार्रवाई को अभी चार–पांच दिन भी नहीं बीते थे कि 14 दिसंबर की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया।

बिस्मिल्ला कॉलोनी निवासी शेख तौफीक शेख सिद्दीक अपने घर से दोपहिया वाहन पर काम के लिए निकल रहे थे। सावित्रीबाई फुले कन्या शाला के पास सड़क पर फैले पतंग के नायलॉन मांजा की चपेट में आने से उनके हाथ की उंगलियां बुरी तरह कट गईं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय नागरिकों ने गंभीर रूप से घायल शेख तौफीक को ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।

डॉक्टरों के अनुसार, तीखे नायलॉन मांजा के कारण उनके हाथ की चार उंगलियां कट गईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया, लेकिन इस घटना ने पूरे कन्नड शहर को झकझोर कर रख दिया है।

घटना के बाद कन्नड शहर के नागरिकों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि नायलॉन मांजा की बिक्री और उपयोग पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button