Breaking NewsJalna

जालना में आज अल्पसंख्यक अधिकार दिवस, जिलाधिकारी कार्यालय में होगा विशेष कार्यक्रम

जालना/कादरी हुसैन

अल्पसंख्यक नागरिकों को उनके संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज 18 दिसंबर 2025 को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुवार को दोपहर 3 बजे जिलाधिकारी कार्यालय, जालना में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं तथा संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से नागरिकों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहने की अपील की गई है।

जिलाधिकारी आशिमा मित्तल ने बताया कि अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों में समानता, न्याय और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से अल्पसंख्यक नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग करने में मदद मिलती है और शासन की योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुंचता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button