Breaking NewsJalna

जालना के देळीगव्हाण में भीषण सड़क हादसा स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में मजदूरों से भरा टेम्पो पलटा हादसे में एक की मौत, 20 से अधिक गंभीर रूप से घायल

जालना/कादरी हुसैन

जालना जिले के राजूर–टेंभुर्णी मार्ग पर देळीगव्हाण फाटा के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना घटी। गुरुवार, 18 तारीख को सुबह लगभग 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार, अदरक की खुदाई के लिए मध्यप्रदेश से आए मजदूरों को ले जा रहा एक टेम्पो स्कूटी सवार से टकरा गया और अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे यह भीषण हादसा हुआ।

प्राप्त अधिक जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के मजदूर टेम्पो (क्रमांक MH 06 AG 4877) से चिखली (ता. बदनापूर) से जाफराबाद तालुका की ओर राजूर मार्गे जा रहे थे। इसी दौरान टेंभुर्णी निवासी किसान रमेश किसन जाधव (उम्र 55 वर्ष) अपनी स्कूटी (क्रमांक MH 21 CF 6934) से खेत की ओर जा रहे थे। तभी मजदूरों के टेम्पो और स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई।

इस हादसे में स्कूटी चालक रमेश जाधव की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पो आगे जाकर पलट गया। इस दुर्घटना में टेम्पो में सवार मध्यप्रदेश के मजदूर विक्रम आवासे, गणेश आवासे, देवसिंग जाधव, कुमसिंग आवासे, बिलात आवासे, महेश आवासे, आकाश चव्हाण, समीर तारवे, परी आवासे, अनिता आवासे, बळीराम आवासे, रोहित चव्हाण, रंजीला चव्हाण, राधिका दावत, रूपसिंग आवासे, रूपाल खिसुके और मोलीबाई आवासे घायल हुए हैं।

घायलों को पहले नजदीकी ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद उन्हें जालना जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, इनमें से तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही राजूर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस भीषण दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button