Breaking NewsJalnaPolitics

भोकरदन नगरपालिका चुनाव परिणाम: कांग्रेस का सूपड़ा साफ, एनसीपी (शरद पवार गुट) की समरीन नाज मिर्झा बनीं नगराध्यक्ष

भोकरदन/अमजद खान 

भोकरदन नगरपालिका चुनाव का परिणाम रविवार (दि. 21) को घोषित होते ही शहर की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला। लगातार सत्ता में रही कांग्रेस को इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। 20 सीटों वाली नगरपालिका में कांग्रेस महज 2 सीटों पर सिमट गई। खास बात यह रही कि नगराध्यक्ष पद की सीधी लड़ाई में भी कांग्रेस तीसरे स्थान पर खिसक गई, जिससे शहर में पार्टी की पकड़ कमजोर पड़ने की चर्चा तेज हो गई है।

इस चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) और भारतीय जनता पार्टी ने मजबूती से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। एनसीपी (शरद पवार गुट) की समरीन नाज वसीम मिर्झा ने 743 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर भोकरदन की नई नगराध्यक्ष बनने का गौरव हासिल किया। नतीजों के साथ ही ‘तुतारी’ की गूंज पूरे शहर में सुनाई दी।

भाजपा ने भी सहयोगी दलों के साथ दमदार प्रदर्शन किया। पिछली बार केवल 4 नगरसेवकों तक सीमित रही भाजपा ने इस बार 9 सीटों पर जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक ताकत को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाया। वहीं एनसीपी (शरद पवार गुट) ने नगराध्यक्ष पद सहित कुल 9 सीटों पर विजय प्राप्त की।

नगराध्यक्ष पद की सीधी मुकाबले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजाभाऊ देशमुख की बहू प्रियंका प्रतिक देशमुख को 3,964 मत मिले। भाजपा की उम्मीदवार आशाताई एकनाथ माळी को 5,339 मत प्राप्त हुए, जबकि विजयी उम्मीदवार समरीन नाज वसीम मिर्झा को 6,082 मत मिले।

इस बेहद रोमांचक चुनाव के बाद भोकरदन शहर का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह बदल गया है। कांग्रेस की हार के बाद शहर से कांग्रेस के लगभग बाहर हो जाने की चर्चा राजनीतिक हलकों में जोर पकड़ रही है।

नगराध्यक्ष पद के लिए प्राप्त मत

  1. कुरैशी सानिया कौसर शेख खलील – 394
  2. देशमुख प्रियंका प्रतिक – 3,964
  3. आशाबाई एकनाथ माळी – 5,339
  4. मिर्झा समरीन नाज वसीम – 6,082 (विजयी)
  5. इनमें से कोई नहीं (NOTA) – 102

नगरसेवक पद के लिए प्रभागवार मतगणना

प्रभाग 1 – सीट ‘ब’

  • देशमुख इंद्रजीत राजेंद्र – 424
  • शर्मा भुषण बाबूप्रसाद – 741 (विजयी)
  • शर्मा योगेश नंदकुमार – 287
  • NOTA – 18

प्रभाग 1 – सीट ‘अ’

  • रेखा बिरसाने – 538 (विजयी)
  • नीता सुरेश कचके – 232
  • पूजा अनिल आक्से – 528

प्रभाग 2 – सीट ‘अ’

  • खान मसरहतखान जुवेरखान – 556
  • तळेकर मनीषा रामेश्वर – 189
  • पठाण अस्मत बेगम बशीरखां – 717 (विजयी)
  • शेख नजमीन अजीम – 342
  • शेख शबाना बेगम नजीर – 310
  • NOTA – 7

प्रभाग 2 – सीट ‘ब’

  • पूजा दीपक तळेकर – 501
  • तळेकर श्रद्धा शिवम – 124
  • शाह अजहर अली इनूसअली – 937 (विजयी)
  • शाह नसीर इमाम – 506
  • सुरडकर विजय शिवराम – 46
  • NOTA – 7

प्रभाग 3 – सीट ‘अ’

  • खान शगुफ्ता महेजाद – 37
  • तळेकर ताराबाई आनंदा – 369
  • देशमुख सुरेखाबाई बालू – 701 (विजयी)
  • शेख फौजिया बेगम रिजवान – 456
  • NOTA – 12

प्रभाग 3 – सीट ‘ब’

  • पठाण आमेर शफीक – 772 (विजयी)
  • शेख अरशद मंसूर – 333
  • शेख सलीम करीम – 442
  • NOTA – 28

प्रभाग 4 – सीट ‘अ’

  • खान सोफिया बेगम शब्बीर – 736 (विजयी)
  • पठाण बिस्मिल्लाह सलीमखां – 176
  • NOTA – 33

प्रभाग 4 – सीट ‘ब’

  • खान महजाद इस्लाम – 19
  • पठाण शफीकखां मेहताबखां – 967 (विजयी)
  • शेख आरेफ गुलामनबी – 96
  • शेख जावेद शब्बीर – 43
  • शेख तौसीफ हक्कानी – 83
  • सिद्दीकी इरफानुद्दीन नजमुद्दीन – 618
  • NOTA – 19

प्रभाग 5 – सीट ‘अ’

  • जाधव गयाबाई रमेश – 1,106 (विजयी)
  • लाड शारदा सुनील – 205
  • शिंदे वंदना विलास – 858
  • NOTA – 29

प्रभाग 5 – सीट ‘ब’

  • अभिमन्यु अनिल जाधव – 341
  • जाधव भुषण पंडित – 721
  • जाधव रणवीरसिंह लक्ष्मणराव – 1,121 (विजयी)
  • NOTA – 15

प्रभाग 6 – सीट ‘अ’

  • कादरी खतिजा करीम – 270
  • अमीना बेगम अमर बिन किरेशान – 621
  • देशपांडे निलिमा प्रविण – 761 (विजयी)
  • शेख अलबीना साहेब – 126
  • NOTA – 19

प्रभाग 6 – सीट ‘ब’

  • अन्नदाता संतोष रघुनाथ – 310
  • इंगळे राजू नामदेव – 526
  • तुपे आशिष मदनराव – 73
  • थारेवाल सुमित जयेश – 735 (विजयी)
  • शेख इब्राहिम कुरैशी – 146
  • NOTA – 7

प्रभाग 7 – सीट ‘अ’

  • तळेकर वंदना रमेश – 612
  • पाथरे चंचलाबाई रामदास – 638 (विजयी)
  • सोन्नी सुगंधाबाई नारायण – 69
  • NOTA – 13

प्रभाग 7 – सीट ‘ब’

  • कुरैशी मोहम्मद अरबाज सलीम – 179
  • मोरे विपक नारायण – 871 (विजयी)
  • सिद्दीकी मेराज इकरामुद्दीन – 269
  • NOTA – 13

प्रभाग 8 – सीट ‘अ’

  • जोगदंडे शीतल प्रदीप – 529
  • दांडगे पद्मिनीबाई शामराव – 32
  • पचाण गोरी बेगम अहमदखान – 23
  • बेग कुरैशाबी शमीम – 680 (विजयी)
  • शेख हुमेरा – 315
  • NOTA – 22

प्रभाग 8 – सीट ‘ब’

  • दांडगे शामराव भिकाजी – 28
  • पगारे अनिल काशिनाथ – 394
  • पगारे चंद्रकांत किसन – 654 (विजयी)
  • बोर्डे दीपक सांडुजी – 516
  • NOTA – 9

प्रभाग 9 – सीट ‘अ’

  • बारोकर अंजना साहेबराव – 273
  • भारती शिला अभिजीत – 489 (विजयी)
  • शर्मा प्रीति रोहित – 307
  • NOTA – 5

प्रभाग 9 – सीट ‘ब’

  • मुकेश रामचंद्र चिने – 338
  • अब्दुल कदीर शब्बीर – 606 (विजयी)
  • शेख फरदीन रईस – 143
  • पठाण सिराज अहमद – 4
  • NOTA – 11

प्रभाग 10 – सीट ‘अ’

  • अमीना बेगम अमर बिन किरेशान – 57
  • घुगे मनीषा नागेश – 277
  • लता शंकरराव सपकाल (भाजपा) – 524 (विजयी)
  • सोन्नी सुगंधाबाई नारायण – 4
  • NOTA – 6

प्रभाग 10 – सीट ‘ब’

  • खान महजाद इस्लाम – 9
  • मगरे अमोल सिद्धार्थ – 367
  • शेजूल विशाल भाऊसाहेब – 90
  • सहाने राजाराम रामकिसन – 395 (विजयी)
  • NOTA – 7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button