वैद्य वडगांव प्रकरण: जातीय तनाव भड़काने वालों पर कार्रवाई की मांग, वंचित बहुजन आघाड़ी का सेवली पुलिस थाने पर मोर्चा

जालना/कादरी हुसैन
जालना जिले के वैद्य वडगांव गांव में भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा परिसर में जातीय तनाव फैलाने के उद्देश्य से अवैध रूप से ध्वज लगाए जाने की घटना को 18–19 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी प्रकार की ठोस कार्रवाई न होने पर वंचित बहुजन आघाड़ी ने तीखा विरोध जताया है। इसी पृष्ठभूमि में रविवार (दि. 21) सुबह सेवली (ता. जालना) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला गया।
यह मोर्चा वंचित बहुजन आघाड़ी के मराठवाड़ा उपाध्यक्ष दीपक डोके के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मोर्चे के दौरान पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए वैद्य वडगांव में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले अज्ञात समाजकंटकों के खिलाफ तत्काल मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई।

पदाधिकारियों का कहना है कि बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा परिसर जैसी संवेदनशील जगह पर इस प्रकार की हरकत जानबूझकर समाज में तनाव पैदा करने के इरादे से की गई है, लेकिन इतने दिनों बाद भी पुलिस की ओर से कार्रवाई न होना गंभीर चिंता का विषय है।
मोर्चे में गौतम मगर, दिलीप मगर, बाबासाहेब मगर, संदीप मगर, माणिकराव मगर, दिलीप दत्तराव मगर, विश्वनाथ मगर, योगेश उघडे, रमेश उघडे, शरद मगर, कृष्णा मगर, प्रकाश सदर, बबन मगर, गुलाब मगर, अशोक मगर, गणेश खरात, दत्ता खाडे, मुकुंद काळे, एकनाथ डोके, समाधान डोके, सम्यक डोके, मदन डोके, त्रिरत्न डोके, किरण डोके, रमेश डोके, मिलिंद डोके, आशीष मोरे, सुमेध मोरे, प्रल्हाद पालवे, शत्रुघ्न कोळी, प्रसाद सदावर्ते सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल रहीं।
वंचित बहुजन आघाड़ी के नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक तीव्र किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
