कन्नड नगर परिषद चुनाव परिणाम घोषित: फरीन अब्दुल जावीद सेठ बनीं नगराध्यक्ष, कांग्रेस को अहम बढ़त

कन्नड़/अशरफ़ अली
कन्नड शहर में नगर परिषद चुनाव की मतगणना और औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने फरीन अब्दुल जावीद सेठ को नगराध्यक्ष पद का प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनकी जीत की आधिकारिक घोषणा की। नगराध्यक्ष पद कांग्रेस के खाते में जाने से शहर की राजनीति में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है।

प्रमाण पत्र वितरण के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नामदेव पवार, सचिन नामदेव पवार, जावीद सेठ, सैयद अहमद अली, बाबा सेठ सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जीत की घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
नगर परिषद में पार्टीवार नगरसेवकों की विजयी स्थिति सामने आ गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) ने कुल 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। शिवसेना से बेबीबाई सुरे, प्रकाश अग्रवाल और शीतल घोंगटे विजयी हुए हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित दादा गुट) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और उसने कुल 12 सीटों पर सफलता हासिल की है। पार्टी से गायकवाड सोनम अनिल, असलम इब्राहिम शेख, विद्या प्रवीण काशीनंद, युवराज बनकर, वर्षा ताठे, मनीषा सुरेश डोळस (चिट्ठी के माध्यम से विजयी), रंजना रविंद्र राठोड, संतोष कचरू निकम, राहुल अशोक वाघ, शेख आरिफ आशीद, अलका भारत जाधव और शिवकुमार जैस्वाल नगरसेवक चुने गए हैं।
कांग्रेस पार्टी को नगर परिषद में कुल 6 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों में शेख आलिया अजीज, अयाज मकबूल शाह, शेख कमरुनिसा अब्दुल रऊफ, शेख मुमताज बी फैजमहब्बत, अब्दुल जावेद वाहेद और शेख नफीसबेगम अब्दुल शामिल हैं।
भारतीय जनता पार्टी को 3 सीटों पर सफलता मिली है। भाजपा से बैनाडे सोनाली प्रेमसिंग, कचरू आव्हाले और सोनाली सुनील पवार विजयी हुए हैं।
इसके अलावा एक निर्दलीय उम्मीदवार शेख अनिस मकबूल ने भी नगरसेवक पद पर जीत हासिल की है।
इन चुनाव परिणामों के बाद कन्नड नगर परिषद में राजनीतिक तस्वीर स्पष्ट हो गई है। नगराध्यक्ष पद कांग्रेस के पास होने और विभिन्न दलों के प्रतिनिधित्व के साथ अब सभी की निगाहें नगर के विकास, प्रशासन और आने वाले निर्णयों पर टिकी हुई हैं।
