Breaking NewsBuldhanaSports–Education–Health

कै. कु. दुर्गा क. बनमेरू विज्ञान महाविद्यालय में सावित्रीबाई फुले जयंती मनाई गई

लोणार/फिरदोस खान पठान

कै. कु. दुर्गा क. बनमेरू विज्ञान महाविद्यालय में दिनांक 3 जनवरी 2020 को भारत की पहली महिला शिक्षिका और पहली बालिका विद्यालय की संस्थापक सावित्रीबाई फुले की जयंती राष्ट्रीय सेवा योजना विभाग के माध्यम से मनाई गई। इस अवसर पर सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में विवेकानंद महाविद्यालय, हिवरा आश्रम की प्राचार्या मीना निकम उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रकाश क. बनमेरू ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले के आदर्शों को सामने रखकर शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए और अपने नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि देश ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के निर्माण में नारी की भूमिका अनिवार्य है और उसके बिना समाज की कल्पना अधूरी है।

इस अवसर पर वक्ता प्राचार्या डॉ. एम.टी. निकम ने विशेष रूप से छात्राओं को अपने आचार, विचार और व्यवहार पर ध्यान देने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और आधुनिक भारत की वर्तमान परिस्थितियों को समझते हुए विद्यार्थियों को अपना जीवन इस प्रकार बनाना चाहिए कि वह दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बने। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में अमृत सेवाभावी संस्था, परभणी की अध्यक्षा सौ. उषा गोले तथा संस्था के सचिव डॉ. संतोष क. बनमेरू ने भी उपस्थित सभी को जयंती की शुभेच्छाएं दीं। कार्यक्रम की प्रस्तावना राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मिलिंद गायकवाड ने की। सूत्रसंचालन पायल तायडे और पल्लवी फाजगे ने किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों का सहयोग सराहनीय रहा और कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button