AurangabadBreaking NewsPolitics

समाजवादी पार्टी ने शेख फैसल मुजावर को प्रभाग 4 (ड) से किया अधिकृत प्रत्याशी घोषित

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

आज 7 जनवरी को समाजवादी पार्टी के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष तथा विधायक अबू आसिम आज़मी के आदेशानुसार समाजवादी पार्टी के औरंगाबाद शहर अध्यक्ष अय्यूब पटेल और जिलाध्यक्ष शाहीन पठाण बाजी ने अपने संपर्क कार्यालय में पार्टी के महाराष्ट्र महासचिव परवेज़ सिद्दीकी के हस्ताक्षर से शेख फैसल मुजावर को प्रभाग क्रमांक 4 की सर्वसाधारण पुरुष सीट क्रमांक (ड) से समाजवादी पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया।

इस अवसर पर शेख फैसल मुजावर ने उपस्थित समाजवादी पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रभाग क्रमांक 4 (ड) अंतर्गत पडेगांव, मिट मिटा, दरगाह, पानचक्की, शांतिपुरा, प्रिया कॉलनी, अंसार कॉलनी, मिसबाहा कॉलनी, चांदमारी सहित अन्य क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की कि वे बड़ी संख्या में मतदान कर फुटबॉल चुनाव चिन्ह पर वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं।

इस मौके पर शहर अध्यक्ष अय्यूब पटेल और जिलाध्यक्ष शाहीन पठाण बाजी ने कहा कि पार्टी की ओर से अधिकृत किए गए शेख फैसल मुजावर को विजयी बनाने के लिए शहर और जिले के सभी समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी ताकत से प्रचार-प्रसार करें और उन्हें भारी मतों से जीत दिलाने का प्रयास करें।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष शाहीन पठाण बाजी एवं शहर अध्यक्ष अय्यूब पटेल ने शेख फैसल मुजावर को प्रभाग क्रमांक 4 (ड) सर्वसाधारण पुरुष सीट से पार्टी प्रत्याशी बनाए जाने का अधिकृत पत्र सौंपा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

शेख फैसल मुजावर ने यह अधिकृत पत्र दिलाने में सहयोग करने वाले अपने विश्वस्त सलाहकार एवं प्रवक्ता अरुण कुमार अन्ना तथा पार्टी के अखिल शेख के प्रयासों के लिए विशेष आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर पार्टी के वकील गुफरान शेख, सिद्धार्थ ढाले, रामदास लोहकरे, श्रीरंग नारायण सपकाळ सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button