Breaking NewsKannadSports–Education–Health

कन्नड़ शहर में सामाजिक न्याय विभाग के शासकीय व वसतिगृह में वार्षिक स्नेहसंमेलन उत्साहपूर्वक संपन्न

कन्नड़/अशरफ़ अली 

कन्नड़ शहर के सामाजिक न्याय विभाग के पिछड़े वर्ग और अन्य पिछड़े वर्ग की शासकीय छात्राओं के वसतिगृह में वार्षिक स्नेहसंमेलन आयोजित किया गया। इस स्नेहसंमेलन में छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा और सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने के लिए शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

स्नेहसंमेलन का उद्घाटन कन्नड़ शहर की नव-निर्वाचित नगराध्यक्ष श्रीमती शेख फरीन बेगम अब्दुल जावेद ने दीप प्रज्वलन कर किया। उद्घाटन समारोह में उन्होंने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ कला, खेल और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी प्रवीणता हासिल करने के लिए मार्गदर्शन दिया और वसतिगृह की गरीब और होनहार छात्राओं के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं व शासकीय कार्यों में मदद करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्य अतिथि के रूप में माजी उपनगराध्यक्ष सौ. संगीता राजेंद्र गव्हाणे, आजूबाई विद्यालय की मुख्याध्यापिका श्रीमती देशमुख, कन्नड़ शहर पुलिस स्टेशन की श्रीमती राणी कापसे और वसतिगृह की गृहपाल श्रीमती वैशाली बागल उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्राओं को पढ़ाई, लेखन, नैतिक मूल्य और सुजनशीलता का महत्व समझाया। गृहपाल श्रीमती वैशाली बागल ने छात्राओं को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए लगातार प्रयास करने का संदेश दिया।

स्नेहसंमेलन का संचालन कुमारी शिवांजली वाकळे और कल्याणी केदारे ने किया। इस अवसर पर छात्राओं के माता-पिता और वसतिगृह के कर्मचारी उपस्थित थे। अंत में धन्यवाद प्रदर्शन शिवांजली वाकळे ने किया।

इस स्नेहसंमेलन ने छात्राओं के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और नैतिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button