Breaking NewsBuldhanaPolitics

लोणार नगरपालिका के उपाध्यक्ष पद पर आबेद खान का निर्विरोध चयन

लोणार/फिरदोस खान पठाण

लोणार नगरपालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौ. मीराताई भूषण मापारी की अध्यक्षता में तथा चुनाव अधिकारी अमोल लांडे के मार्गदर्शन में दिनांक 13 जनवरी को नगरपालिका की विशेष सभा आयोजित की गई। इस सभा में कांग्रेस के नगरसेवक आबेद खान का उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन किया गया।

इसी बैठक में कांग्रेस के भूषण मापारी को स्वीकृत सदस्य पद पर तथा शिवसेना की संगीता गोविंद मापारी को स्वीकृत नगरसेवक पद पर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी नगरसेवक और अपक्ष उम्मीदवार उपस्थित थे।

इससे पहले कांग्रेस शहर अध्यक्ष शेख समद की ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में लोणार–मेहकर विधानसभा क्षेत्र के निरीक्षक देवानंद पवार, तालुका अध्यक्ष अश्रुजी फुके और सेवादल अध्यक्ष राजू गायकवाड़ उपस्थित थे। इस दौरान इच्छुक उम्मीदवारों के रूप में आबेद खान पठाण और जुबेदा बी रमजान परसूवाले के नाम नगरसेवकों के सामने रखे गए, जिस पर सर्वसम्मति से आबेद खान पठाण को उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया।

बाद में लोणार नगरपालिका में आयोजित विशेष सभा में आबेद खान मोमीन खान पठाण का उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध चयन किया गया।

इस अवसर पर नगराध्यक्ष सौ. मीराताई भूषण मापारी, उपाध्यक्ष आबेद खान मोमीन खान पठाण, गटनेत्या सौ. सीमा नितीन शिंदे सहित नगरसेवक पंढरीभाऊ साठे, अब्दुल उबेद अब्दुल मुनाफ, हुमेरा सदफ शेख जमील, नगमा बी शेख जावेद, वर्षा संतोष मापारी, गुलाब सरदार, सौ. संध्या श्याम राऊत, सौ. वंदना अरुण जावळे, अनिकेत राजेश मापारी, पायल शुभम भगत, साहेबराव पवार, जुबेदा बी रमजान परसूवाले उपस्थित थे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व गटनेते भूषण मापारी, संतोष मापारी, नितीन शिंदे, गोपाल तोष्णीवाल, इमरान खान पठाण, सचिन गोलेचा, सतीश राठोड, मदन परसूवाले, शेख हुसैन, अरुण जावळे, रमजान परसूवाले, श्याम राऊत, शेख जावेद, रऊफ भाई, शुभम भगत, रहमान नवरंगाबादी, तहजीब भाई, सैयद मुर्तुजा, शेख अझहर शेख गफूर, असलम खान पठाण, शिवाजी मापारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा शिवसेना की ओर से मयूर गोलेचा, शेख मकसूद शेख उस्मान, सुप्रिया गजानन मापारी, अक्षय नंदकुमार इंगळे, शोभाताई भागवत देसाई तथा स्वीकृत सदस्य पद पर संगीता गोविंदराव मापारी भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button