Breaking NewsJalna

भोकरदन में जीवधरण तालाब लबालब, फिर भी शहर प्यासा! 25 दिनों से नलों में नहीं आया पानी

भोकरदन/करीम लाला

भोकरदन स्थित जीवधरण तालाब इस समय पूरी तरह भरा हुआ है और पानी ओवरफ्लो होकर बह रहा है। आसपास की नदियां और नाले भी पानी से लबालब हैं। इसके बावजूद भोकरदन शहर में पिछले 20 से 25 दिनों से नलों में एक बूंद पानी नहीं आया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि नागरिकों को भीषण सूखे के समय जैसी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

पर्याप्त जल उपलब्ध होने के बावजूद शहर को पानी की आपूर्ति न होना, प्रशासन और नगरपरिषद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हाल ही में नगरपरिषद की नई निर्वाचित बॉडी गठित हुई है, ऐसे में अब कम से कम कार्यों में तेजी आएगी, यह उम्मीद नागरिक जता रहे हैं।

शहरवासियों की मांग है कि कम से कम दो से तीन दिनों में एक बार नलों के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू की जाए। पानी जीवन की बुनियादी आवश्यकता है और इसकी कमी के कारण नागरिकों का रोजमर्रा का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए नगरपरिषद से मांग की जा रही है कि वह तत्काल ध्यान देकर उपलब्ध जलस्रोतों का सही उपयोग करे और भोकरदन शहर में नियमित जलापूर्ति शुरू करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button