गुज़र चुके हैं चुनाव, अब छोड़ो मनमुटाव – खान एजाज़ अहमद की अपील

औरंगाबाद/विशेष रिपोर्ट
महानगरपालिका चुनाव 2025-26 के परिणाम सामने आने के बाद शहर और जिले में राजनीतिक माहौल शांत होने लगा है। इसी पृष्ठभूमि में समाजसेवी और राजनीतिक नेता खान एजाज़ अहमद ने सभी निर्वाचित और पराजित उम्मीदवारों के प्रति अपने संदेश में एकजुटता और विकास पर ज़ोर दिया है।
खान एजाज़ अहमद ने कहा कि चुनाव के दौरान जो भी मनमुटाव, विरोधाभास या नफ़रतें पैदा हुई हों, अब उन्हें भूलने और भुला देने का समय आ गया है। “चुनावी माहौल ख़त्म हो चुका है और जनता ने अपना निर्णय दे दिया है। अब समय है व्यक्तिगत वैर भावनाओं को छोड़कर विकास की दिशा में कदम बढ़ाने का,” उन्होंने स्पष्ट किया।
उन्होंने सभी विजयी उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने उन्हें जिताया है ताकि वे अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता दें, और हारने वालों की हौसला अफजाई करते हुए जोड़ा कि वे भी विकास के हर प्रयास में सक्रिय भागीदार बन सकते हैं। खान एजाज़ अहमद ने कहा, “अब दूसरों को नीचा दिखाने या व्यक्तिगत मतभेदों को उभारने का समय नहीं है। हमें साथ मिलकर शहर और जिले के लिए ठोस और व्यावहारिक कदम उठाने हैं।”
खान एजाज़ अहमद के अनुसार, विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देना ही असली सेवा है, और राजनीतिक विरोधाभासों को भुलाकर सहयोगात्मक मानसिकता अपनाना ही समाज और जनता के लिए वास्तविक लाभदायक होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अब स्थानीय प्रशासन और जनता के बीच विश्वास को मजबूत करने की ज़रूरत है, ताकि सतत विकास और योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे।
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि खान एजाज़ अहमद अपनी स्पष्ट दृष्टि, एकता और विकास-केन्द्रित अपील के कारण 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए एक मज़बूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। उनका संदेश न केवल वर्तमान चुनावी तनाव को समाप्त करने वाला है, बल्कि भविष्य की राजनीति में सहमति और विकास को आधार बनाने वाला भी है।
खान एजाज़ अहमद के संकल्पना के अनुसार, अब वक्त है राजनीतिक मतभेदों को भूलकर जनता की भलाई के लिए एकजुट होने का, ताकि औरंगाबाद और मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थायी और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके।
