HMS पब्लिक इंटर कॉलेज खिंझना में वार्षिक उत्सव एवं आज़ादी का जश्न, शिक्षा पर दिया गया विशेष संदेश

बाराबंकी/नूर मोहम्मद अल्वी
बाराबंकी जिले की ग्राम पंचायत खिंझना स्थित HMS पब्लिक इंटर कॉलेज में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 18 जनवरी 2026, रविवार को वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य अतिथि, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विधायक नरेंद्र वर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी राजेश उर्फ राजू, समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता फैज़ान किदवाई, बाराबंकी के भावी सांसद तनुज पुनिया तथा जिले से आमंत्रित समाजवादी पार्टी के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत वार्षिक उत्सव के साथ-साथ आज़ादी का उत्सव भी मनाया गया।
मुख्य अतिथि सांसद तनुज पुनिया ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने शिक्षा को शेरनी का दूध बताया है, जिसे पीने वाला दहाड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा अनमोल रत्न है, जिसका कोई मोल नहीं है। उपस्थित लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि चाहे एक वक्त का भोजन कम कर लें, लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाएं। जब तक देश का हर नौजवान शिक्षित नहीं होगा, तब तक देश उन्नति और विकास नहीं कर सकता। उन्होंने ग्रामवासियों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से स्कूल प्रबंधक मोहम्मद असफाक एडवोकेट, उप-प्रबंधक मोहम्मद इस्तियाक, प्रिंसिपल कमाल अहमद सहित शिक्षक शिवकुमार गुप्ता, मनीष वर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में पूर्व प्रधान मोहम्मद खालिद, वर्तमान प्रधान गोविंद रावत, पूर्व प्रधान नागेश्वर यादव, सेंटर प्रधान रामराज यादव, कोटेदार इंद्र प्रताप, मोहम्मद नासिर, मोहम्मद आमिर, ब्लॉक अध्यक्ष आमिर किदवाई, पत्रकार नूर मोहम्मद अल्वी, नरेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी मोहम्मद सफी, आज़ाद मोहम्मद रफी, कोटेदार सुभाष चक्रवती, पंडित राजकुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी रही। कार्यक्रम ने शिक्षा के प्रति जागरूकता और सामाजिक एकजुटता का मजबूत संदेश दिया।
