Breaking NewsJalna

मंठा से चोरी हुई पिकअप वाहन का चंदनझिरा पुलिस ने लगाया पता

जालना/कादरी हुसैन

पुलिस स्टेशन मंठा की सीमा में दिनांक 15.01.2026 को एक पिकअप वाहन चोरी होने की घटना सामने आई थी। इस संबंध में फिर्यादी नामे सुरेश विश्वनाथ अवचार, निवासी विधोली, तालुका मंठा, ने पुलिस स्टेशन मंठा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर अपराध रजिस्टर नंबर 0011/26, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया था।

उक्त अपराध में चोरी गया पिकअप वाहन क्रमांक MH-20 AA-8949, जिसकी अनुमानित कीमत 30,000 रुपये है, के संबंध में पुलिस स्टेशन चंदनझिरा के पुलिस निरीक्षक श्री बालासाहेब पवार को गुप्त सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर उन्होंने पुलिस स्टेशन चंदनझिरा के अमलदारों को वाहन की तलाश के निर्देश दिए।

तलाशी के दौरान संबंधित चोरीशुदा पिकअप वाहन एमआईडीसी क्षेत्र में मिला, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। वाहन की वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद पुलिस स्टेशन मंठा से संपर्क किया गया और वाहन को पुलिस स्टेशन मंठा के जांच अधिकारी जे. डी. सुक्रे के सुपुर्द किया गया। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की गई।

यह कार्रवाई मा.पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार बंसल, मा. अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपाणी, तथा मा. उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में की गई।

इस कार्रवाई में पुलिस स्टेशन चंदनझिरा के पुलिस निरीक्षक श्री बालासाहेब पवार, एएसआई मन्सुब वेताळ, पोहेकॉ कृष्णा तंगे, पोना शरद पवार और पोकॉ सुधाकर ढाकणे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button