Breaking NewsJalna

जालना महापौर पद एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित घोषित

जालना/कादरी हुसैन

जालना महानगरपालिका के महापौर पद के लिए अनुसूचित जाति (एससी) महिला वर्ग का आरक्षण घोषित कर दिया गया है। आरक्षण की आधिकारिक घोषणा के साथ ही शहर की राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आ गई है और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

महापौर पद एससी महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कई नगरसेवकों को इस पद के लिए अवसर मिलने की संभावना बनी है। राजनीतिक हलकों में रूपा कुरिल, अॅड. रीमा काळे खरात, श्रद्धा साळवे और वंदना मगरे के नाम प्रमुख रूप से सामने आ रहे हैं।

इन चारों नामों में से किसे महापौर पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इस पर अब सभी की नजरें टिकी हुई हैं। पार्टी स्तर पर विचार-विमर्श और आगे की प्रक्रिया के बाद महापौर पद को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button