Breaking NewsJalnaReligion/HistorySports–Education–Health

भोकरदन: रफ़ीक़ कॉलोनी फातिमा मस्जिद मक्तब का भव्य व रूहानी जलसा संपन्न

भोकरदन/करीम लाला 

भोकरदन शहर के रफ़ीक़ कॉलोनी स्थित फातिमा मस्जिद के मक्तब का शानदार जलसा अत्यंत रूहानी और ख़ूबसूरत माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मक्तब के चार बच्चों ने क़ुरआन-ए-पाक का हिफ़्ज़ मुकम्मल किया। सभी हाफ़िज़ बच्चों को पूरे एहतिराम के साथ सनद (प्रमाण-पत्र) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जलसे की अध्यक्षता हैदराबाद से तशरीफ़ लाए हज़रत मौलाना मुफ़्ती अहमदुल्लाह निसार साहब ने की। अपने ख़िताब में उन्होंने मक्तब की अहमियत, दीन की बुनियादी तालीम और बच्चों की बेहतर तरबियत पर असरदार अंदाज़ में रोशनी डाली।

यह कामयाब आयोजन शान मुफ़्ती मोइज़ साहब की कड़ी मेहनत और रफ़ीक़ कॉलोनी के तमाम नौजवानों की एकजुट कोशिशों से संभव हो सका। जलसे में शरीक़ मेहमानों के लिए बेहतरीन खाने का भी इंतज़ाम किया गया था।

क़ुरआन-ए-पाक हिफ़्ज़ मुकम्मल करने वाले बच्चे:

  1. आमेर नासिर ख़ान
  2. सरफ़राज़ शेख़ शफ़ीक़
  3. हुज़ैफ़ा अज़हरुद्दीन सिद्दीक़ी
  4. अली अब्दुल अज़ीज़ ख़ान

जलसा हर लिहाज़ से कामयाब और यादगार रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button