Breaking NewsKannad

कन्नड़ नगराध्यक्ष द्वारा पानी फिल्टर प्लांट का जायज़ा, लीक व्यवस्था पर जताई नाराज़गी

कन्नड़/अशरफ़ अली 

कन्नड़ नगर परिषद क्षेत्र में नागरिकों को मिलने वाले पेयजल की गुणवत्ता को लेकर नगराध्यक्ष फरीन जावेद शेख ने पानी फिल्टर प्लांट का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फिल्टर प्लांट में पानी के रिसाव (लीकेज) और जर्जर हालत सामने आने पर नगराध्यक्ष ने नाराज़गी जताई।

नगराध्यक्ष ने मुख्याधिकारी एवं संबंधित कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर फिल्टर प्लांट की खराब स्थिति दिखाई और कड़े शब्दों में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फिल्टर प्लांट की यह स्थिति लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नगराध्यक्ष फरीन जावेद शेख ने स्पष्ट किया कि अब व्यवस्था में सुधार करना अनिवार्य है और जनता को हर हाल में शुद्ध व सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभाग को फिल्टर प्लांट की मरम्मत, लीकेज बंद करने और आवश्यक सुधार कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।

नगर परिषद द्वारा जल्द ही आवश्यक कार्यवाही कर पानी सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने का आश्वासन दिया गया है, ताकि नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button