Breaking NewsJalna

24 जनवरी 2026 | MPJ द्वारा ‘गरिमा के साथ जीवन का अधिकार’ विषय पर जालना में टेबल टॉक चर्चा का आयोजन

जालना/कादरी हुसैन

मूव्हमेंट फॉर पीस एंड जस्टिस (MPJ) की ओर से पूरे महाराष्ट्र राज्य में “Right to Life with Dignity” (गरिमा के साथ जीवन का अधिकार) विषय पर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को जीवन का अधिकार प्रदान करता है, लेकिन जमीनी हकीकत में आज भी लाखों लोग सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने से वंचित हैं।

गरीबी, सामाजिक व आर्थिक असमानता, जातिगत भेदभाव, लिंग असमानता, बेरोजगारी, बेघर होने की समस्या तथा स्वास्थ्य सेवाओं की कमी जैसी अनेक गंभीर समस्याएँ इस अधिकार को वास्तविक रूप में प्राप्त करने में बड़ी बाधा बनी हुई हैं। इन्हीं मुद्दों पर गंभीर मंथन और संवाद के उद्देश्य से MPJ जालना की ओर से एक टेबल टॉक (विचार-विमर्श चर्चा) का आयोजन किया गया है।

इस चर्चा बैठक में संविधान द्वारा प्रदत्त सम्मान के साथ जीवन जीने के अधिकार पर विस्तार से चर्चा की जाएगी तथा यह प्रश्न उठाया जाएगा कि क्या वास्तव में आम नागरिकों को गरिमापूर्ण जीवन का अधिकार मिल पा रहा है या नहीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मा. मोहम्मद सिराज (मुंबई स्टेट प्रेसिडेंट, MPJ महाराष्ट्र) करेंगे। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में मा. अफसर उस्मानी, अॅड. अनिरूद्ध भा. घुले पाटील (अध्यक्ष, जिला वकील संघ, जालना) तथा मा. अब्दुल मुजिब सर (MPJ सुप्रीम काउंसिल सदस्य एवं मुंबई जनरल सेक्रेटरी, महाराष्ट्र) उपस्थित रहेंगे।

यह टेबल टॉक चर्चा शनिवार, 24 जनवरी 2026 को शाम 7:00 बजे आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम का स्थान होटल मैरिट, रेलवे स्टेशन रोड, जालना निर्धारित किया गया है।

MPJ जालना की ओर से समाज के सभी वर्गों के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं जागरूक नागरिकों से इस महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होकर अपने विचार व्यक्त करने की अपील की गई है।

इस कार्यक्रम का आयोजन इब्राहिम बागवान (डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट, MPJ जालना, मो. 9273373755) के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजन में शकिल शेख (सचिव), अमजद फारूकी (डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी), फेरोज शेख (उपाध्यक्ष), रईस शेख (शहर अध्यक्ष) तथा लतिफोद्दीन सिद्दिकी (कोषाध्यक्ष) सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button