मित्रों ने ही की दोस्त की हत्या! जालना जिले के पारनेर में घर में घुसकर चाकू से हमला, युवक की निर्मम हत्या

जालना/कादरी हुसैन
आज दिनांक 25, रविवार को दोपहर एक बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार जालना जिले के अंबड तालुका स्थित पारनेर गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दोस्तों ने ही अपने दोस्त पर चाकू से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
इस घटना में पारनेर निवासी पवन बोराटे नामक युवक की हत्या की गई है। मृतक पवन के 5 से 6 दोस्तों ने घर में घुसकर उस पर धारदार हथियार से हमला कर मौके पर ही उसकी हत्या कर दी, ऐसा आरोप परिजनों ने लगाया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जालना जिला सामान्य अस्पताल भेज दिया था।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक का नाम पवन संतोष बोराटे (उम्र 18 वर्ष) है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी की बहन को चिट्ठी देने की मामूली वजह से यह घटना घटी। बीती रात के समय संदिग्ध आरोपी राहुल खरे ने पवन बोराटे के पेट में चाकू से गंभीर वार किया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल होने के कारण पवन की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार पवन ने राहुल खरे की बहन को कोई चिट्ठी दी थी। इसी बात से गुस्साए आरोपी राहुल खरे ने पवन को गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और हत्या के इरादे से उसके पेट में चाकू से दो गंभीर वार किए।
इस मामले में मृतक के पिता संतोष बोराटे (उम्र 45 वर्ष) की शिकायत पर अंबड पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लिए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है।
इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, आज पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
