Breaking NewsJalna
जालना जिलाधिकारी कार्यालय में दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार को दी गई श्रद्धांजलि

जालना/कादरी हुसैन
महाराष्ट्र राज्य के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार को आज 30 जनवरी 2026 को जालना जिलाधिकारी कार्यालय में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार एवं गुलाब के फूल अर्पित किए गए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत उपमुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी।
श्रद्धांजलि सभा में विधायक हिकमत उढान, जिलाधिकारी आशिमा मित्तल, अपर जिलाधिकारी रमेश मिसाल, निवासी उपजिलाधिकारी शशिकांत हदगल, उपजिलाधिकारी मनीषा देशपांडे, नायब तहसीलदार तुषार निकम, सतीश तायडे, सुनील काळुंखे सहित जिले के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों ने दिवंगत उपमुख्यमंत्री के सार्वजनिक जीवन, प्रशासनिक योगदान एवं राज्य के विकास में उनके कार्यों को स्मरण किया।
