विशाल कॉर्नर हमले के फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्तार, पुलिस को बड़ी सफलता

जालना/कादरी हुसैन
कदीम जालना पुलिस थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 45/26, धारा 109 (1)(3)(5) बीएनएस के अंतर्गत विशाल कॉर्नर परिसर में हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आपराधिक षड्यंत्र रचकर बलिराम इंगले, निवासी गोपालपुरा, जालना पर धारदार हथियार से पेट पर हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले दो फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार थे। उनकी शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश माननीय पुलिस अधीक्षक श्री अजयकुमार बंसल द्वारा दिए गए थे। आदेशानुसार उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री अनंत कुलकर्णी के मार्गदर्शन में सदर बाजार पुलिस स्टेशन, कदीम जालना पुलिस स्टेशन, स्थानीय अपराध शाखा जालना तथा विशेष टीमों की कुल पाँच अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं।
पुलिस को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर आज दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
- आसेफ सैयद पिता वहाब सैयद, उम्र 26 वर्ष, निवासी गोपालपुरा, जालना।
- माजेद शेख पिता लतीफ शेख, उम्र 23 वर्ष, निवासी सुंदरनगर, जालना।
यह कार्रवाई माननीय पुलिस अधीक्षक श्री अजयकुमार बंसल, अपर पुलिस अधीक्षक श्री आयुष नोपाणी, उपविभागीय पुलिस अधिकारी तथा पुलिस निरीक्षक श्री संदीप भारती के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।
इस सफल कार्रवाई में सहायक पुलिस निरीक्षक श्री आनंदसिंह साबले, उपनिरीक्षक श्री सचिन सानप, हेड कांस्टेबल रामप्रसाद रंगे (593), धनंजय कावळे (1070), रामेश्वर जाधव, नजीर पटेल (1393), अजीम शेख (230), दुर्गेश गोफणे (963), भगवान मुंजाल (1308), गणेश तेजनकर (1519) तथा एसडीपीओ जालना टीम के इमरान खान (25), सागर खैरे (301) और चालक जीपीएसआई हिवाळे व कल्पेश पाटील ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
