Breaking NewsKannad
कन्नड़ स्थित शासकीय ग्रामीण रुग्णालय में हुतात्मा दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

कन्नड़/अशरफ़ अली
हुतात्मा दिवस के अवसर पर कन्नड़ स्थित शासकीय ग्रामीण रुग्णालय में दिवंगत नेता अजित दादा पवार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर रुग्णालय परिसर में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम में वैद्यकीय अधिकारी डॉ. गायकवाड, डॉ. परवीन पवार, डॉ. सर्वदे सहित रुग्णालय के समस्त चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर पुष्पांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ।
