AurangabadBreaking NewsCrime News

जिन्सी पुलिस थाना की बड़ी कार्रवाई: एमडी ड्रग्स और तलवार जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार; 12 आरोपियों का नेटवर्क उजागर

औरंगाबाद/संवाददाता

जिन्सी पुलिस थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 28/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 21(क), 22(क), 29 के अंतर्गत पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 20.69 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स और एक तलवार सहित लगभग ₹1,25,000/- का मुद्देमाल जब्त किया है। इस मामले में अब तक 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी का नाम शेख कलीम शेख सत्तार (उम्र 35 वर्ष, निवासी घर क्रमांक 2-3-100/108, गली नंबर 3, रविंद्र नगर, शाह बाजार, औरंगाबाद) है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली एमडी ड्रग्स और एक तलवार अपने घर की छत पर पत्रे के ऊपर छिपाकर रखी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 20.69 ग्राम एमडी ड्रग्स (कीमत लगभग ₹20,690/-) और लाल म्यान व पीली मूठ वाली स्टील की तलवार बरामद कर जब्त की।

इस प्रकरण में कुल 12 आरोपी संलिप्त पाए गए हैं, जिनमें से 4 को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 1 फरवरी 2026 तक पुलिस कस्टडी रिमांड (पीसीआर) मंजूर की गई है। मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक, अपराध शाखा, रविकांत गच्चे द्वारा की जा रही है।

तपास के दौरान पुलिस ने औरंगाबाद के विभिन्न इलाकों में जाल बिछाकर कार्रवाई की, जिसमें यह भी सामने आया कि जब्त की गई तलवार को अपराध में इस्तेमाल करने के उद्देश्य से रखा गया था।

इस मामले में फरार आरोपी शेख सोहेल उर्फ चाऊ शेख सत्तार (उम्र 23 वर्ष, निवासी बायजीपुरा, गली नंबर 18, औरंगाबाद) को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। न्यायालय ने आरोपी को दिनांक 3 फरवरी 2026 तक पुलिस कस्टडी रिमांड पर भेज दिया है।

यह संपूर्ण कार्रवाई पुलिस आयुक्त माननीय श्री प्रविण पवार, पुलिस उपायुक्त (अपराध) माननीय श्री रणक नवले, सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) माननीय श्री अशोक राजपूत के मार्गदर्शन में तथा अपराध शाखा, औरंगाबाद के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री गजानन कल्याणकर के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

मामले का आगे का जांच कार्य जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीमें तैनात की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button