Breaking NewsJalna

जालना में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, लोगों से पहचान की अपील

जालना/कादरी हुसैन

जालना शहर के सदर बाजार पुलिस थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सदर बाजार पुलिस को दिनांक 03 फरवरी 2026 को शाम 4:30 बजे सिविल अस्पताल, जालना से मृत व्यक्ति की एमएलसी (MLC/RSA/1199/2026) प्राप्त हुई। इसके आधार पर सदर बाजार पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु प्रकरण क्रमांक 06/2026 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक एक अज्ञात पुरुष है, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। शव को सिविल अस्पताल, जालना में मृत अवस्था में दाखिल किया गया था। पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्र एवं परिसर में पूछताछ की गई, लेकिन अब तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और न ही उसके बारे में कोई ठोस जानकारी प्राप्त हुई है।

मृतक का हुलिया इस प्रकार है: मृतक के शरीर पर सफेद रंग की बारीक धारियों वाली लंबी आस्तीन की शर्ट, नीले रंग की जींस पैंट तथा नीले रंग की डॉलर कंपनी की अंडरवियर (फ्रेंची) पाई गई है। रंग सांवला, नाक सीधी, आंखें काली, कद लगभग 5 फीट 2 इंच, शरीर मजबूत बताया गया है। गले में काले रंग का धागा है। बाल काले व सफेद मिश्रित (मध्यम लंबाई) हैं।

सदर बाजार पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है। मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए जालना जिले के सभी पुलिस थानों से सहयोग की अपील की गई है। यदि किसी को उपरोक्त हुलिए के व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो या पहचान संभव हो, तो तुरंत सदर बाजार पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की गई है।

संपर्क के लिए: पो.हे.कॉ. 341 जे.एन. कानडजे – मोबाइल: 8668977529
पुलिस थाना सदर बाजार, जालना – फोन: 02482-230400

पुलिस ने नागरिकों से सहयोग करने की अपील की है ताकि अज्ञात मृतक की पहचान हो सके और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button