AurangabadBreaking News

औरंगाबाद में चौंकाने वाली घटना, अस्पताल में मरीज़ की फांसी लगाकर आत्महत्या

औरंगाबाद/प्रतिनिधि 

औरंगाबाद के एक अस्पताल में इलाज करा रहे परमेश्वर जनार्दन कुबेर (उम्र 36 वर्ष) नामक युवक ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना जैसे ही अस्पताल कर्मचारियों और परिजनों के संज्ञान में आई, युवक को बेहोशी की हालत में घाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हालांकि, बीती रात करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह घटना पडेगांव इलाके के एक अस्पताल में हुई है। मामले में छावनी पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button