Breaking News
मेघालय की कोयला खदान में भीषण हादसा, 10 मजदूरों की मौत

मेघालय/वृत्तसेवा
मेघालय के तासराई इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 10 मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। आशंका है कि हादसे के समय सभी मजदूर खदान के अंदर ही मौजूद थे, जबकि कुछ लोगों के अब भी अंदर फंसे होने की संभावना बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव कार्य और तलाशी अभियान तेजी से जारी है। प्रारंभिक जांच में विस्फोट का कारण गैस रिसाव या तकनीकी खराबी माना जा रहा है।
प्रशासन ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा रहा है।
