Breaking NewsPoliticsPune
12 जिलों में सवेतन अवकाश घोषित, मतदान के लिए राज्य सरकार का निर्णय

पुणे/प्रतिनिधि
पुणे और सोलापुर सहित राज्य के 12 जिलों में जिला परिषद और 125 पंचायत समिति चुनावों के लिए 7 फरवरी को मतदान कराया जाएगा। इस पृष्ठभूमि में राज्य सरकार ने इन 12 जिलों में स्थित स्कूलों, महाविद्यालयों और सभी शासकीय कार्यालयों के लिए सवेतन अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया है।
इसके साथ ही कारखानों, निजी कंपनियों और मॉल सहित सभी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी मतदान के लिए सवेतन छुट्टी देना अनिवार्य किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में तीन दिनों के लिए धारा 144 लागू रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संकेत प्रशासन की ओर से दिया गया है।
