AurangabadBreaking NewsCrime News
औरंगाबाद: हर्सूल क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, परिसर में हड़कंप

औरंगाबाद/प्रतिनिधि
औरंगाबाद के हर्सूल इलाके के वानखेडेनगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे 39 वर्षीय पवन सदाशिव मानकापे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों द्वारा उन्हें तुरंत घाटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना बेगमपुरा पुलिस को दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
