वरिष्ठ पत्रकार वाय. के. नारायणपूरकर को डॉक्टर अंसारी के हाथों किया गया सम्मानित

औरंगाबाद : विश्व मानवाधिकार परिषद संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एम. आर. अंसारी के औरंगाबाद आगमन पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार एवं मराठवाड़ा पुलिस टाइम्स के संपादक वाय. के. नारायणपूरकर को उनके निष्पक्ष एवं समर्पित पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. अंसारी ने कहा कि आज के समय में सच्चाई और ईमानदारी से पत्रकारिता करना अपने आप में एक बड़ी मिसाल है। उन्होंने कहा, “हम गर्व महसूस कर रहे हैं कि हम एक ऐसे महान व्यक्तित्व को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने अपने पत्रकारिता कौशल और समर्पण से न सिर्फ महाराष्ट्र, बल्कि पूरे देश में पत्रकार समाज को नई दिशा दी है।”
12 मार्च, 2025 को वाय. के. नारायणपूरकर ने 60 वर्ष की उम्र पूर्ण की और उन्होंने 40 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव हासिल किया है। इस दौरान उन्होंने समाज में निष्पक्षता और ईमानदारी की भावना को मजबूत किया। उनके नेतृत्व में मराठवाड़ा पुलिस टाइम्स ने विभिन्न सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर प्रभावशाली भूमिका निभाई।
सम्मान समारोह में विश्व मानवाधिकार परिषद के कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख अतिथियों में राष्ट्रीय संयोजक एवं चेयरमैन कोर कमेटी श्री प्रसून गोस्वामी, कार्यकारी अध्यक्ष एम. अनवारूल हक, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष भारत भूषण जैन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी सय्यद लायक, महासचिव आशीष कुमार कौशिक, प्रमुख महासचिव एडवोकेट मेराज अंसारी, आरटीआई सेल अध्यक्ष तालिब बेग, लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट पायल पोपटानी, व्यापार सेल महासचिव सादिक अहमद, महाराष्ट्र लीगल सेल अध्यक्ष एडवोकेट कादरी सैय्यद शाह हादी अहमद, एडवोकेट अभिजीत डी. पवार, एडवोकेट तायडे, डॉ. मोईन फारूकी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
सभी अतिथियों ने नारायणपूरकर को शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घ पत्रकारिता जीवन की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभेच्छा प्रकट की।
