Breaking NewsJammu & KashmirPoliticsUttar Pradesh

नेहा सिंह राठौर के समर्थन में आए अखिलेश यादव, सपा कार्यालय में फुल वॉल्यूम में चलाया वीडियो

लखनऊ: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर द्वारा पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार पर तीखा कटाक्ष करते हुए साझा किए गए वीडियो पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद, अब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके समर्थन में सामने आए हैं।

लखनऊ स्थित सपा मुख्यालय में अखिलेश यादव ने अपने नेताओं के सामने नेहा सिंह राठौर का वही विवादित वीडियो चलवाया। वायरल वीडियो में अखिलेश यादव साफ तौर पर कहते नजर आ रहे हैं, “फुल वॉल्यूम में वीडियो चलाओ, न्यूज वालों ने खूब इसे चलाया है।” इसके बाद कार्यालय में नेहा सिंह का वीडियो चलाया गया।

नेहा सिंह के वीडियो में कहा गया, “एक फोन कॉल से दूसरे देशों में वार रुकवाने वाले पॉपॉ अपने देश में आतंकी हमला नहीं रुकवा पाए। अंधभक्त मुझसे कह रहे हैं कि ऐसी बातों पर राजनीति मत करो, तो किस बात पर सवाल करूं? शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी पर तो सरकार जवाब देने को तैयार ही नहीं है। पुलवामा हमले में शहीदों की मौत पर वोट मांगने वाले अब पहलगाम के पर्यटकों की मौत पर भी वोट मांगेंगे।”

देशद्रोह का मुकदमा दर्ज होने के बाद नेहा सिंह ने पलटवार करते हुए कहा, “दम है तो आतंकवादियों का सिर लेकर आइए। अपनी नाकामियों का ठीकरा मेरे सिर पर मत फोड़िए।”

यह मामला अब सियासी रंग पकड़ चुका है और विपक्षी दल भाजपा सरकार पर हमलावर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button