Breaking NewsCrime NewsJalna

टोलनाका, नागेवाड़ी क्षेत्र में अवैध लोहे की सरिया विक्रेता पर चंदनझिरा पुलिस की छापेमारी ; 4 लाख 49 हजार 900 रुपये की लोहे की सरिया जब्त

जालना/कादरी हुसैन

पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधु द्वारा जिले में अवैध धंधों पर कार्रवाई करने के निर्देश सभी पुलिस थाना प्रभारियों को दिए गए थे। इसी निर्देश के तहत दिनांक 18/05/2026 को चंदनझिरा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार ने अवैध धंधों पर कार्रवाई के लिए एक विशेष टीम गठित की।

गुप्त सूचना के आधार पर उक्त टीम ने छत्रपति संभाजीनगर–जालना रोड स्थित नागेवाड़ी टोलनाका के पास अवैध रूप से लोहे की सरिया बेचने वाले नवनाथ पांडुरंग गवली निवासी चंदनझिरा, जालना के ठिकाने पर छापा मारा। इस कार्रवाई में विभिन्न स्टील कंपनियों की कुल 4 लाख 49 हजार 900 रुपये मूल्य की लोहे की सरिया जब्त की गई।

इस मामले में पुलिस कॉन्स्टेबल कृष्णा तंगे की शिकायत पर चंदनझिरा पुलिस स्टेशन में अपराध क्रमांक 322/2026 धारा 124 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच पुलिस कॉन्स्टेबल साई पवार कर रहे हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधु तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी नितीन कटेकर के मार्गदर्शन में, पुलिस निरीक्षक बालासाहेब पवार के नेतृत्व में पुलिस उपनिरीक्षक निता दामधर, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मनसुब वेताळ, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल प्रशांत देशमुख, कृष्णा तंगे, रविंद्र देशमुख तथा चालक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक सुभाष नागरे की टीम द्वारा अंजाम दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button