Breaking NewsCrime NewsJalna

MIDC क्षेत्र में तलवार लेकर दहशत फैलाने वाला तथा चंदनझिरा क्षेत्र में तलवार रखने वाले दो लोगों पर चंदनझिरा पुलिस की कार्रवाई, 2 धारदार तलवारें जब्त

जालना/कादरी हुसैन

एमआईडीसी क्षेत्र में अवैध रूप से धारदार तलवार लेकर दहशत फैलाने तथा चंदनझिरा क्षेत्र में तलवार रखने वाले दो आरोपियों के खिलाफ चंदनझिरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो धारदार तलवारें जब्त की हैं।

दि. 18/05/2026 को दोपहर लगभग 1 बजे एमआईडीसी क्षेत्र में एक युवक द्वारा अवैध रूप से धारदार तलवार लेकर दहशत फैलाने की जानकारी पुलिस निरीक्षक श्री बालासाहेब पवार को प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों ने एमआईडीसी क्षेत्र स्थित आयकॉन स्टील चौक में कार्रवाई की। वहां आरोपी सय्यद साबेर सय्यद निसार, उम्र 22 वर्ष, निवासी नूतन वसाहत, जालना, हाथ में धारदार तलवार लेकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए लोगों में दहशत फैला रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके कब्जे से तलवार जब्त की तथा पुलिस कर्मचारी रवि देशमुख की शिकायत पर उसके विरुद्ध भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच पुलिस कर्मचारी प्रशांत देशमुख कर रहे हैं।

इसी प्रकार, दि. 17/05/2026 को चंदनझिरा क्षेत्र के पद्मावती नगर में एक विधि संघर्ष बालक के पास तलवार होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसके कब्जे से एक धारदार तलवार जब्त की। उक्त बालअपचारी के विरुद्ध पुलिस उपनिरीक्षक स्कॉट की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। इस प्रकरण की जांच पुलिस कर्मचारी संतोष वनवे कर रहे हैं।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री तेगबीर सिंह संधु तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी श्री नितीन कटेकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक श्री बालासाहेब पवार के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक मारियो स्कॉट, पुलिस उपनिरीक्षक सय्यद, सहायक पुलिस उपनिरीक्षक मनसुब वेताळ, पुलिस हेड कॉन्स्टेबल प्रशांत देशमुख, कृष्णा तंगे, रविंद्र देशमुख तथा सागर खैरे ने सहभाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button