AurangabadBreaking News
औरंगाबाद: बारिश से पहले कपड़े उतारने गई 18 वर्षीय युवती दूसरी मंजिल से गिरी, दर्दनाक मौत

औरंगाबाद | प्रतिनिधि
बारिश शुरू होने की आशंका के चलते घर की दूसरी मंजिल पर सूख रहे कपड़े उतारने गई 18 वर्षीय युवती की गैलरी से नीचे गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक घटना शहर के रोशनगेट क्षेत्र स्थित आज़म कॉलोनी में हुई।
मृत युवती की पहचान अक्सा फारूक शेख (18 वर्ष, निवासी आज़म कॉलोनी) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह घर की दूसरी मंजिल पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गैलरी से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
