Breaking NewsJalna
जालना मनपा की बड़ी कार्रवाई: लकड़कोट क्षेत्र के कई चिकन-मटन दुकानों पर सील, नियमों के उल्लंघन पर सख्त चेतावनी

जालना | कादरी हुसैन
जालना महानगरपालिका की आयुक्त के आदेशानुसार मंगलवार को लकड़कोट क्षेत्र में संचालित चिकन एवं मटन दुकानों पर विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित दुकानों को तत्काल सील कर दिया गया तथा संचालकों को भविष्य में सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के सख्त निर्देश दिए गए।
इस कार्रवाई में मनपा वार्ड क्रमांक 1 के एसआई चाकू एवं अन्य कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। साथ ही चिकन-मटन एवं मोकाट (आवारा) कुत्ता नियंत्रण पथक के प्रमुख अमजद खान, मुकेश ससाने, रामेश्वर पाटोळे, राजेंद्र मिसाळ तथा इशाद बेग ने संयुक्त रूप से अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
महानगरपालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में नियमों का उल्लंघन करने वाले चिकन-मटन दुकानदारों के खिलाफ आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।