Breaking NewsCrime NewsJalna

गोंदी पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर 6 लाख 20 हजार रुपये का माल किया बरामद

जालना | कादरी हुसैन

गोंदी पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है तथा उसके कब्जे से कुल 6,20,000 रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया है।

दिनांक 22 जुलाई 2026 को गोंदी पुलिस थाना क्षेत्र में सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल गुरले के नेतृत्व में पुलिस कॉन्स्टेबल शाकिरोद्दीन सिद्दीकी, दीपक भोजणे, गजानन भावरे, प्रदीप हवाले तथा पुलिस कॉन्स्टेबल सलमान सैयद गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि गोंदी पुलिस थाने में दर्ज वाहन चोरी के मामले की मोटरसाइकिल शाहपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति के कब्जे में है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने ऋतिक बालू गव्हाणे (निवासी दाहेगांव, तहसील अंबड, जिला जालना) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए गोंदी थाने के मामले में चोरी की गई मोटरसाइकिल पुलिस के हवाले कर दी। आगे की पूछताछ में उसके कब्जे से बिना नंबर की 5 अन्य मोटरसाइकिलें तथा एक टाटा ऐस मालवाहक चारपहिया वाहन भी बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 6,20,000 रुपये (छह लाख बीस हजार रुपये) मूल्य का चोरी का माल जब्त किया है। आरोपी को एक दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है तथा उससे अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों एवं चारपहिया वाहनों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी
1)ऋतिक बालू गव्हाणे, निवासी दाहेगांव, तहसील अंबड, जिला जालना। इसके पास से गोंदी थाने के प्रकरण में चोरी की गई 1 मोटरसाइकिल,बिना नंबर की 5 मोटरसाइकिलें,
1 टाटा ऐस मालवाहक चारपहिया वाहन
कुल बरामदगी : 6,20,000 रुपये बरामद किय।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक तेगबीर सिंह संधू, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम साळी तथा उपविभागीय पुलिस अधिकारी (अंबड) सिद्धेश्वर धुमाळ के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक अमोल गुरले के नेतृत्व में पुलिस कॉन्स्टेबल शाकिरोद्दीन सिद्दीकी, दीपक भोजणे, गजानन भावरे, प्रदीप हवाले एवं सलमान सैयद ने सफलतापूर्वक अंजाम दी। मामले की आगे की जांच पुलिस उपनिरीक्षक किरण हवाले कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button