Breaking NewsJalna

मोतीबाग चौपाटी में आवारा पशुओं पर महानगरपालिका की कार्रवाई

जालना महानगरपालिका का आह्वान : आवारा पशुओं को सड़कों पर न छोड़ें, अन्यथा होगी दंडात्मक कार्रवाई

जालना | कादरी हुसैन

जालना शहर के मोतीबाग चौपाटी परिसर में दो छोटी भैंसें आवारा अवस्था में पाए जाने पर जालना महानगरपालिका की ओर से संबंधित पशुओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

शहर के सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, चौराहों तथा यातायात वाले क्षेत्रों में पशुओं को खुले में छोड़ने से नागरिकों को परेशानी होने के साथ ही यातायात बाधित होता है और दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। इसलिए नागरिक अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें तथा उन्हें सुरक्षित स्थान पर बांधकर रखें।

महानगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में जालना शहर में कहीं भी आवारा पशु पाए जाने पर संबंधित पशु मालिकों के विरुद्ध महानगरपालिका के नियमानुसार दंडात्मक एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी पशुपालक इसका ध्यान रखें।

मोतीबाग चौपाटी में की गई कार्रवाई के दौरान महानगरपालिका आयुक्त अंजली शर्मा के आदेशानुसार उपायुक्त त्र्यंबक कांबले, सहायक आयुक्त विजय फुलंब्रीकर, अतिक्रमण प्रमुख शोएब खान, वाहन शाखा प्रमुख शुभम जाधव, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक राहुल हिवाळे, आवारा पशु प्रमुख मोहम्मद अमजद खान सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

महानगरपालिका द्वारा आवारा पशुओं के नियंत्रण के लिए नियुक्त ठेकेदार किरण झारखंडे ने कार्रवाई के दौरान पकड़े गए पशुओं को अपने कब्जे में ले लिया।

नागरिकों से अपील

“अपने पशुओं को खुले में न छोड़ें। शहर की स्वच्छता, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए महानगरपालिका को सहयोग करें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button